Mahindra XUV 3XO EV: वहीं अब महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी अपनी फेमस एसयूवी Mahindra XUV 3XO का इलैक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही के दौरान महिन्द्रा की 3XO Electric SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पाई किया गया है।

- 450 किलोमीटर की मिल सकती है रेंज
- XUV400 इलैक्ट्रिक से कम होगा बूट स्पेस
भारतीय बाजार में दिन व दिन बढ़ती इलैक्ट्रिक कारों की मांग के चलते वाहन कम्पनियों भी लगातार नए-नए इलैक्ट्रिक वाहन पेश करने में लगी हुई हैं। हाल ही में टाटा मोटर्स ने नई Electric SUV टाटा कर्व को लॉन्च किया है। हालांकि अब टाटा कम्पनी एक और नई ईवी भी लाने वाली है।
वहीं अब महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी अपनी फेमस एसयूवी Mahindra XUV 3XO का इलैक्ट्रिक वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही के दौरान महिन्द्रा की XUV 3XO Electric SUV को टेस्टिंग के दौरान स्पाई किया गया है। बता दें कि भारतीय बाजार में महिन्द्रा XUV 3XO एसयूवी के लॉन्च के बाद से मार्केट में तहलका मच गया था। लॉन्च के कुछ दिन बाद ही इस एसयूवी की काफी ज्यादा यूनिट के लिए बुकिंग प्राप्त हुई थी।
अब वर्तमान में भी इसका काफी अच्छा रिस्पांस बना हुआ है। लेकिन XUV 3XO EV आ जाने से मार्केट में पहले से मौजूदा इलैक्ट्रिक एसयूवी को कड़ी चुनौती मिलने जा रही है। तो चलिए जानते हैं Mahindra XUV 3XO EV के बारे में।
इन्हें भी पढ़े… 600 km की रेंज में शानदार एसयूवी Tata Curvv EV भारत में हुई लॉन्च, ADAS फीचर्स से लैस
Mahindra XUV 3XO EV डिजाइन
नई महिन्द्रा XUV 3XO EV को लेकर माना जा रहा है कि भारतीय मार्केट में कम्पनी पहले से मौजूद पेट्रोल/डीजल एसयूवी के जैसा ही लुक देने जा रही है। लेकिन कुछ मामूली बदलाव किया जा सकता है। मौजूदा एसयूवी में हैडलैम्प सेटअप, एलईडी डे टाइम रनिंग लैंप और अपेटेड बम्पर मिलने वाला है। वहीं इसका बूट स्पेट महिन्द्रा XUV400 इलैक्ट्रिक से कम होगा और लम्बाई भी 200 मिमी कम होगी।

Mahindra XUV 3XO EV बैटरी और रेंज
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार XUV 3XO EV में मिलने वाली रेंज लगभग 375 से 456 किलोमीटर तक की हो सकती है। इस में 34.5 kwh से लेकर 39.5 kwh तक का बैटरी पैक दिया जा सकता है और इसे फास्ट चार्जिंग वाली तकनीक से भी लैस किया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़े… MG Comet EV Price : सस्ते में मिल रही 230km के साथ यह इलैक्ट्रिक कार, लक्जरी कार जैसी सुविधा
Mahindra XUV 3XO EV कीमत
भारतीय बाजार में यह 3XO ईवी महिन्द्रा XUV 400 ईवी से कम कीमत पर उपलब्ध हो सकती है। 3XO EV के लिए आधिकारिक तौर कीमत की घोषणा नहीं की गई है।
Mahindra XUV 3XO SUV पेट्रोल और डीजल वेरिएंट स्पेशिफिकेशन

देश में 3XO एसयूवी को पेट्रोल और डीजल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 7.49 लाख रुपये है। और अधिकतम कीमत 15.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। और यह कई इंजन विकल्पों के साथ मौजूद है, जिसमें 1.2 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर डीजल इंजल और 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। यह 5 सीटर कार है। इसको कई आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है, जिसमें सभी सीटों के लिए एयरबैग, वायरलेस फोन चार्जर, क्रूज कट्रोल,10.25 इंच डिस्प्ले और पैनोरमिक सनरूफ मिलता है।
इन्हें भी पढ़ें…
भारत में Citroen Basalt SUV लॉन्च, सभी आधुनिक सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध