
- कई वेरिएंट के साथ आ रही थार रॉक्स
- 12 शानदार कलर वेरिएंट भी मौजूद
- लगभग सभी वेरिएंट डुअल कलर के साथ मिल रहे
- मिल रहा पैनोरमिक सनरूफ
Mahindra Thar Roxx : लम्बे समय के इंतजार के बाद महिन्द्रा ने अपनी तीन दरवाजा थार का अपडेट मॉडल महिन्द्रा थार रॉक्स (Mahindra Thar Roxx) को लॉन्च (Launched) कर दिया है। साथ ही इसकी कीमत का भी ऐलान कर दिया है। महिन्द्रा Thar Roxx की शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपये है। इसकी कीमत तीन दरवाजा थार से 1.64 लाख रुपये अधिक है।
यदि ग्राहक नई थार की टेस्ट ड्राइव लेना चाहता है तो वह 14 सितम्बर को टेस्ट ड्राइव ले सकता है। इसकी बुकिंग की शुरूआत 2 अक्टूबर से होने जा रही है और ग्राहकों को डिलीवरी 12 अक्टूबर से होना शुरू हो जायेगी।
Mahindra Thar Roxx डिजाइन
पांच दरवाजा थार में नया ग्रिल डिजाइन दिया गया है जो कि छह डबल स्टैक्ड स्लॉट से विभाजित होता है। हैडलैम्प को गोलाकार आकार का बनाया गया है जो कि 3 दरवाजा थार में भी मिलता है। एलईडी प्रोजेक्टर सेटअप, एलईडी फॉग लाइट, 19 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील और पेनोरमिक सनरूफ मिलता है। वहीं सभी एसयूवी को डुअल टोन कलर के साथ पेश किया गया है।
ये भी पढ़े…चीनी कम्पनी BYD लेकर आई Seal EV का नया मॉडल, मौजूदा मॉडल से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स और दमदार भी

Mahindra Thar Roxx कीमत और वेरिएंट
यह एसयूवी कई वेरिएंट के साथ पेश हो रही है, इसकी शुरूआती कीमत (Price) 12.99 लाख रुपये है और अधिकतम कीमत 18.99 लाख रुपये हैं। और साथ ही यह पेट्रोल और डीजल में भी उपलब्ध होती है।
Introductory Ex-showroom Price | ||
Petrol | ||
Variant | Manual | Automatic |
MX1 RWD | Rs 12.99 lakh | Not Applicable |
MX3 RWD | Not Applicable | Rs 14.99 lakh |
MX5 RWD | Rs 16.49 lakh | Rs 17.99 lakh |
AX7L RWD | Not Applicable | Rs 19.99 lakh |
Diesel | ||
Variant | Manual | Automatic |
MX1 RWD | Rs 13.99 lakh | Not Applicable |
MX3 RWD | Rs 15.99 lakh | Rs 17.49 lakh |
AX3L RWD | Rs 16.99 lakh | Not Applicable |
MX5 RWD | Rs 16.99 lakh | Rs 18.49 lakh |
AX5L RWD | Not Applicable | Rs 18.99 lakh |
AX7L RWD | Rs 18.99 lakh | Rs 20.49 lakh |
ये भी पढ़े… टोयोटा के सुपर हाईब्रिड मॉडल Innova Hycross की बुकिंग हुई चालू, मिल रहा लम्बा Waiting Period

Mahindra Thar Roxx इंजन
महिन्द्रा थार रॉक्स में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, जिसमें 162 एचपी और 330 एनएम का टॉर्क मिलता है। वहीं दूसरा इंजन 2.2 लीटर डीजल दिया गया है, जो 152 एचपी की पावर और 330 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। और साथ थार रॉक्स एसयूवी मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है। साथ ही इसमें MX1 में वॉट्स लिंकेज के साथ मल्टीलिंक रियर सस्पेंशन, इलैक्ट्रिक पावर स्टीयरिंग और ‘फ्रीकेंसी डिपेंडेंट डंपिग’ तकनीक मिलती है जो राइड क्वालिटी को बेहतर बनाती है।
Engine | 2-litre turbo-petrol | 2.2-litre diesel |
Power | Up to 177 PS | Up to 175 PS |
Torque | Up to 380 Nm | Up to 370 Nm |
Transmission | 6MT & 6AT | 6MT & 6AT |
Drivetrain | RWD | RWD & 4WD |
ये भी पढ़े… Mahindra XUV 3XO का जल्द होगा EV वर्जन लॉन्च, टाटा नेक्सोन को देगी चुनौती

Mahindra Thar Roxx फीचर्स
थार Roxx को नई तकनीक के फीचर्स (Features) से लैस किया गया है। इसमें 10.25 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन सिस्टम, ड्राइवर सीट हाइट एडजस्टमेंट, स्प्लिट फोल्डिंग रियर बेंच सीट्स और रियर एसी वेंट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
साथ ही 5 Door Thar में पुश बटन स्टार्ट, 18 इंच स्टील व्हील, रियर कैमरा, हिल एसेंट और डिसेंट, ट्रेक्शन कंट्रोल, रियर सीट आर्मरेस्ट, रियर यूएसवी सी पोर्ट और एलईडी लाइट डुअल टोन बाहरी डिजाइन फिनिश मिलती है। इसके अलावा सुरक्षा हेतु 6 एयरबैग, रियर डिस्क ब्रेक, ESC के साथ तीन पॉइंट सीट बेल्ट दी गई है। बता दें कि वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स अलग-अलग हो सकते हैं।