
- इस वर्ष Ola Electric को मिली बड़ी बढ़त
- भारत में तेजी से बढ़ रही इलैक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग
Ola Electric And July 2024 Sale Report: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग लगातार तेजी के साथ बढ़ रही रही है। वहीं बीते जुलाई 2024 में इलैक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री की बात की जाये तो ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने एक बार फिर से बाज़ार में अपनी पहली पोजीशन बरकरार रखी है।
इस बीते महीने ओला इलेक्ट्रिक ने 41,624 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल की तुलना में 114.49% की वृद्धि है। जुलाई 2023 में ओला ने 19,406 यूनिट्स बेचे थे। इस वृद्धि के साथ, Ola Electric का मार्केट शेयर अब 38.64% हो गया है। ओला इलेक्ट्रिक को भारत में अपनी किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए जाना जाता है।
इन्हें भी पढ़ें… 75000 की शुरूआती कीमत के साथ तीन OLA Electric Bike लॉन्च, मिलेगी 248 km की अधिकतम रेंज
अन्य प्रमुख कंपनियों की बिक्री (July 2024 Report of Electric Two Wheeler)
- बिक्री के आंकड़ों में टीवीएस ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। इस कंपनी ने 19,486 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि 87.40% की सालाना वृद्धि दर्शाता है। टीवीएस का प्रदर्शन इस सेगमेंट में लगातार मजबूत बना हुआ है।
- वहीं तीसरे नंबर पर बजाज (Bajaj) रही, जिसने 327.43% की सालाना वृद्धि के साथ 17,657 यूनिट्स Electric Scooter की बिक्री की। बजाज की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री में यह उल्लेखनीय वृद्धि कंपनी की सफलता को दर्शाती है।
- चौथे स्थान पर एथर रही, जिसने 50.89% की वृद्धि के साथ कुल 10,087 यूनिट्स की बिक्री की। एथर की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी भारतीय बाजार में अपनी जगह बनाने में सफल रही है।
- पांचवे स्थान हीरो मोटोकॉर्प का रहा, जिसने 409.60% की सालाना वृद्धि की है और 5,045 यूनिट्स इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बेचा है। हीरो मोटोकॉर्प की वृद्धि दर्शाती है कि कंपनी की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई है।
- छठे स्थान पर Greaves EV रही, जिसने 46.09% की सालाना वृद्धि के साथ 3,154 यूनिट्स की बिक्री की। Greaves EV भी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति को मजबूत कर रही है।
- सातवें नंबर पर BGauss रही, जिसने 171.10% की सालाना वृद्धि के साथ 1,793 यूनिट्स की टू व्हीलर्स को बेचा है। BGauss का प्रदर्शन भी बढ़ते इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार को दर्शाता है।
- वहीं आठवें स्थान पर आने वाली वाला वाहन रिवॉल्ट है, जिसने 79.34% की वृद्धि के साथ कुल 868 सकूटर को बेचा है। रिवॉल्ट की इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बिक्री भी अच्छी रही है।
- नौवें स्थान पर Wardwizard रही, जिसने 86.24% की सालाना वृद्धि के साथ 853 यूनिट्स की बिक्री की। Wardwizard की बिक्री भी अच्छी गति से बढ़ रही है।
- दसवें नंबर काइनेटिक का है, जिसने 196.12% की सालाना वृद्धि करते हुए 687 की संख्या में बिक्री की। काइनेटिक की बढ़ती बिक्री भी इस क्षेत्र में कंपनी की सफलताओं को दर्शाती है।

भारत में इलैक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे ग्राहक
बता दें कि, भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Two Wheeler) बाजार में ओला इलेक्ट्रिक की बढ़त इस बात का संकेत है कि किफायती और प्रभावी इलेक्ट्रिक वाहन की मांग तेजी से बढ़ रही है। अन्य कंपनियों की बढ़ती बिक्री भी इस क्षेत्र की वृद्धि को दर्शाती है। जुलाई 2024 के आंकड़े यह साबित करते हैं कि भारतीय ग्राहक अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। इस बाजार में प्रतिस्पर्धा की बढ़ती गति और विविधता आने वाले समय में और भी नए बदलावों का संकेत देती है।