BMW ने लॉन्‍च किया धांसू 220i M Sport Shadow Edition, अतिरिक्‍त फीचर्स के साथ 46.90 लाख रुपये कीमत  

BMW 220i M Sport Shadow Edition Launched in india

  • 0-100 kmph की स्‍पीड मात्र 7.1 सेंकेंड में पकड़ती
  • डिजाइन को मौजूदा एडिशन की तुलना में बनाया गया काफी आकर्षक
  • नये ऑर्डर बुकिंग हुए शुरू

BMW 220i M Sport Shadow Edition: भारत में BMW  ने 220i M Sport मॉडल का स्‍पेशल ‘शैडा एडिशन’ को लॉन्‍च (Launched) कर दिया है। यह नया संस्‍करण मौजूदा मॉडल से थो़ड़ा अलग है, इसमें कुछ अतिरिक्‍त फीचर्स को जोड़ा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BMW 220i M Sport Shadow Edition कीमत की बात करें तो यह 46.90 लाख रुपये में उपलब्‍ध कराया जा रहा है। इस लक्‍जरी कार के डिजाइन को उभारने के लिए कम्‍पनी ने इसे ‘अल्‍पाइन व्‍हाइट और स्‍काईस्‍क्रैपर ग्रे कलर’ दिया है। यह देखने में काफी आकषर्क दिखाई दे रही है। वहीं इस कार का निर्माण BMW ने चेन्‍नई स्थित प्‍लांट में किया है। बता दें कि कम्‍पनी ने इस कार बुकिंग (Booking) को शुरू कर दिया है।

BMW 220i M Sport Shadow Edition Design

BMW 220i M Sport Shadow Edition Side View

इन्‍हें भी पढ़ें… घायल कर देगा Swift का नया Racing Roadstar एडिशन का शानदार लुक, फीचर्स की बात निराली, जानें कब होगी लॉन्‍च 

इस कार के Shadow Edition के डिजाइन में चार फ्रेमलेस दरवाजे, उभरते हुए कंधे और पीछे की तरफ झुका हुआ सी पिलर और लम्‍बी बॉडी इस कार और आकर्षक के साथ स्‍पेशल बनाते हैं जिससे यह स्‍पेार्टी लुक में दिखाई पड़ती है। साथ ही इसमें एक खास बात यह भी है कि जब कार को मोड़ा जाता है, तब भी रोशनी देती है।

इस कार के फ्लोटिंग हब कैप पर BMW का लोगो भी मिलता है और साथ ही, कार के रियर स्‍पॉइलर पर काला रंग दिया गया है जिससे कार का स्‍पोर्टी आकर्षण और भी बढ़ जाता है। इसके अलावा स्‍पॉइलर, हैडलाइट्स और ग्रिल को भी काले रंग से रंगा गया है। कुल मिलाकर बाहरी आवरण में काला रंग का विशेष रूप से इस्‍तेमाल देखने को मिलता है।

इन्‍हें भी पढ़ें… 1.20 करोड़ रुपये में BMW i5 M60 EV Launch, 3.8 सेकेंड में 230 kmph की रफ्तार

BMW 220i M Sport Shadow Edition Rear

BMW 220i M Sport Shadow Edition Engine

BMW 220i M Sport Shadow Edition में भी रेगुलर मॉडल का 2.0 लीटर टर्बो, चार सिलेंडर, पेट्रोल इंजन का इस्‍तेमाल किया गया है। यह इंजन 190 हार्सपावर की शक्ति के साथ 1350-4600 आरपीएम पर 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन काफी दमदार होने के साथ-साथ 14.82 kmpl के बेहतरीन माइलेज (Mileage) भी देता है और 0-100 kmph की स्‍पीड मात्र 7.1 सेंकेंड में पकड़ लेता है।

Engine SpecificationValue
Engine1998 cc
TransmissionTransmission
FuelPetrol
Power189.08 bhp
Mileage14.82 kmpl
Boot Space380 Litres

BMW 220i M Sport Shadow Edition Features

बीएमडब्‍ल्‍यू के नये एडिशन में लेदर सीट, वायरलेस एंड्राइड ऑटो और एप्‍पल कारप्‍ले, वायरलेस चार्जिंग, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्‍टम और पावर्ड ड्राइविंग सीट मिलती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BMW 220i M Sport Shadow Edition

BMW 220i M Sport Shadow Edition Price

BMW के सैडो एडिशन की कीमत की बात करें तो यह 46.90 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम) में दिया जा रहा है। वहीं BMW 220i M Sport Shadow Edition On Road Price की बात की जाये यह लगभग 58.84 रुपये में पड़ता है।

BMW 220i M Sport

Leave a comment