भारत में BYD e6 का नया Facelift वर्जन दिवाली तक होगा लॉन्‍च, टीज में नई जानकारी आई सामने

BYD e6 Facelift का नया टीज जारी किया है। कम्‍पनी इसे भारत में दिवाली तक लॉन्च कर सकती है। जानें इसके डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत के बारे में।

BYD e6 Facelift, the new facelift version of BYD e6 will be launched in India by Diwali, new information revealed in the teaser

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • नई e6 में मिलेगें फुल-LED हेडलाइट्स और अपडेटेड डिजाइन
  • फेसलिफ्ट में 12.8 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन और नई बैटरी रेंज
  • नई e6 में 6 या 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन विकल्प, भारत में केवल 5-सीटर वर्जन उपलब्ध

भारतीय बाजार में BYD अपनी इलेक्ट्रिक MPV e6 के नए फेसलिफ्ट वर्जन पेश करने की  तैयारियों में लगी हुई है, जो इस साल दिवाली तक लॉन्च होने की सम्‍भावना दिखाई देती है। नई फेसलिफ्ट को लेकर कम्‍पनी ने नया टीज (Tease) जारी किया है।

तीन साल पहले भारत में पेश की गई BYD e6 इलैक्ट्रिक कार अब एक नए अवतार के साथ वापसी कर रही है। नया फेसलिफ्ट संस्करण अपने नए डिज़ाइन और फीचर्स के साथ आया है, जिसमें नया फुल-LED हेडलाइट्स, बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन और आकर्षक रियर टेल-लाइट्स शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें नई बैटरी पैक के साथ शानदार रेंज और उन्नत सुविधाओं का समावेश भी किया गया है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत ₹29.15 लाख से शुरू होगी और अपडेटेड मॉडल की कीमत बढ़ सकती है।  

BYd e6 Facelift का डिज़ाइन और विशेषताएं

नया BYd e6 फेसलिफ्ट कई महत्वपूर्ण बाहरी और आंतरिक सुधारों के साथ आया है। इसके सामने हिस्से में अब पूरी तरह से नए फुल-LED हेडलाइट्स शामिल हैं, जो संशोधित LED डेटाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) के साथ आते हैं। इसके अतिरिक्त, नए साटन ट्रिम पर BYD लेटरिंग की सुविधा दी गई है।

BYD e6 Features

फ्रंट बम्पर को नया रूप दिया गया है, जिसमें अधिक कंटीव एयर वेंट्स और क्रोम एलिमेंट्स जोड़े गए हैं। यह सुधार फ्रंट बम्पर को एक ताजगी और आधुनिकता प्रदान करता है। आंतरिक रूप से, फेसलिफ्टेड e6 में 12.8 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन लगी है, जो पिछले 10.1 इंच के डिस्प्ले को बदल देती है।

पीछे की ओर, नए रैपअराउंड टेल-लाइट्स बड़े आकार में हैं और इनमें नई LED डिटेलिंग शामिल की गई है। रियर बम्पर को भी नए क्रोम इन्सर्ट्स के साथ अपडेट किया गया है। कार की साइड प्रोफ़ाइल को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं गया गया है, लेकिन वहीं इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स की दिये जाने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय और भारतीय कीमत

इंडोनेशिया में, इस नए फेसलिफ्टेड संस्‍करण e6 की कीमत लगभग 20.53 लाख से 23.24 लाख रुपये के बीच में उपलब्‍ध होता है। वहीं, भारत में वर्तमान e6 की कीमत 29.15 लाख (एक्स-शोरूम) उपलब्‍ध होता है। अपडेटेड मॉडल की कीमत में मामूली वृद्धि होने की संभावना है।

BYd e6 Facelift EV इंजन

इंडोनेशिया में BYD e6 दो बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है, जो कि M6 के नाम से उपलब्‍ध है। यह 55.4kWh यूनिट बैटरी पैक जो 420 किमी की रेंज प्रदान करता है, और 71.8kWh यूनिट बैटरी पैक जो 530 किमी की रेंज देता है। भारत में उपलब्ध e6 पहले से ही 71.8kWh बैटरी पैक के साथ उपलबध होता है, और संभावना है कि यही विकल्प जारी रहेगा। हालांकि, यह स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता, कि भारत में छोटा बैटरी पैक भी उपलबध होगा या नहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BYd e6 Facelift फीचर्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में  वायड  e6 , 6 या 7-सीटर विकल्प में उपलब्ध है, लेकिन भारत में केवल 5-सीटर वेरिएंट की पेशकश की जाती है। नए फेसलिफ्ट के साथ कार में कई उन्नत सुविधाओं का समावेश किया गया है, जैसे कि स्वचालित जलवायु नियंत्रण हवादार फ्रंट सीटें , एक पावर्ड टेलगेट,  क्रूज़ कंट्रोल, , पैनोरमिक सनरूफ, और 360-डिग्री कैमरा आदि।

भारतीय बाजार में प्रतिस्पर्धा

हालांकि, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक MPVs की संख्या बहुत कम है, और वर्तमान में e6 का कोई सीधा प्रतिद्वंदी नहीं है। BYD e6 के नवीनतम संस्करण के साथ कंपनी बाजार में अपने आप और अधिक मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि,  इस नए अपडेट के साथ, BYD ने भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज को बढ़ाते हुए एक नई दिशा में कदम बढ़ाया है। कंपनी के अन्य मॉडल्स जैसे Atto 3 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर और Seal इलेक्ट्रिक सेडान ने भी बाजार में अपनी पहचान बनाई है। BYD का यह नया फेसलिफ्ट संस्करण e6 को एक आधुनिक विकल्प बनाता है, जो कि इलेक्ट्रिक MPVs की श्रेणी में ग्राहकों को एक बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए, यह नया मॉडल BYD के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें…

Leave a comment