Mahindra XUV e8 EV के Interior डिजाइन का हुआ खुलासा, पेटेंट से जानकारी आई सामने

Interior design of Mahindra XUV e8 revealed, information revealed from patent

  • महिन्‍द्रा XUV e8 में इंटीरियर में कई चीजें XUV700 के समान

Mahindra XUV e8 Interior in Petent : महिन्‍द्रा एण्‍ड महिन्‍द्रा ने हाल ही में अपनी XUV e8 का पेटेंट कराया है। इसके पेटेंट से इंटीरियर और कुछ फीचर्स का ऑनलाइन खुलासा हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

एक्‍सयूवी e8 के इंटीरियर का डिजाइन महिन्‍द्रा XUV700 से कुछ हद तक मेल खाता है। पेटेंट से इसके साइज और डेशबोर्ड के साथ कई जानकारी हासिल हुई है। Mahindra XUV e8 EVब्रांड के INGLO प्‍लेटफार्म पर बेस्‍ड यह पहली इलैक्ट्रिक कार है। वहीं इस कार की लॉन्चिंग वर्ष 2024 के अन्‍त तक हो सकती है।

Mahindra XUV e8 EV Interior And Fatures

एक्‍सयूवी e8 के पेटेंट से मिली जानकारी के अनुसार, इसके केबिन में 3 अगल-अलग स्‍क्रीन मिलने जा रही है, जिसमें एक इंस्‍ट्रूमेंट क्‍ल्‍स्‍टर, दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और वहीं तीसरी स्‍क्रीन अतिरिक्‍त पेंसेंजर स्‍क्रीन होने की सम्‍भावना है। और साथ ही यह इन तीनों स्‍क्रीन को कम्‍पनी एड्रेनॉक्‍स सॉफ्टवेयर पर चला सकती है।

Mahindra Xuv700 Cabin Dasboard

इसके अलावा इसके दोनों साइड में AC वेंट दिया जायेगा, साथ ही नए दो स्‍पोक, फ्लैट बॉटम स्‍टीयरिंग व्‍हील में बॉस पर ग्‍लास फिनिश, स्‍टीयरिंग में चार टॉगल स्विच और इल्‍यूमिनेटेड लोगो मिलने जा रहा है। वहीं Mahindra XUV e8 के स्विचगियर XUV700 जैसे उपलब्‍ध होंगे। वहीं जानकारी यह भी यह कि Mahindra XUV e8 EVके जैसा इंटीरियर डिजाइन महिन्‍द्रा की नई इलैक्ट्रिक कार e9 में भी दिया जा सकता है।      

Mahindra XUV e8 और क्‍या मिलने की उम्‍मीद ?

Mahindra XUV 2024 की इस एसयूवी को लेकर उम्‍मीद जताई जा रही है कि यह लगभग XUV700 के ही समान होने सकती है। इस एसयूवी में सीटों के लिए तीन पंक्तियां दी जा सकती है। वहीं इसके डायमेंशन की बात करें तो Mahindra XUV e8 का साइज एक्‍सयूवी 700 से बड़ा हो सकता है, जिसमें e8 का साइज में चौड़ाई 1900 मिमी, ऊंचाई 1760 मिमी और 4740 मिमी लम्‍बी हो सकती है।

इसके अलावा Mahindra XUV e8 EV के पावरट्रेन के बारे में कम्‍पनी पहले ही बता चुकी है, जिसमें 80kwh बैटरी पैक और ऑल व्‍हील ड्राइव सिस्‍टम उपलब्‍ध कराया जायेगा। इस एसयूवी में 350 एचपी तक पावर दे सकती है।

इन्‍हें भी पढ़ें…

Leave a comment