2024 Mahindra EV: यदि आपका इलैक्ट्रिक कार खरीदने का मन है और आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी अपनी 2 नई इलैक्ट्रिक कारों की पेशकश करने जा रही है।

2024 Mahindra EV: भारतीय बाजार में पेट्रोल के बढ़ते दामों की वजह लोगों खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते अब लोगों का इलैक्ट्रिक व्हीकल की ओर रुझान बढ़ता जा रहा है। इलैक्ट्रिक कारों का मेंटेनेंस न के बराबर होता है और पेट्रोल डलवाने का खर्चा भी बचता है। इसी के चलते वाहन निर्माता कम्पनी एक के बाद एक इलैक्ट्रिक कारों को पेश करने में लगी हुइ हैं। वहीं टाटा मोटर्स कम्पनी इलैक्ट्रिक कारों की रेस में सबसे आगे है। टाटा मोटर्स इसकी बिक्री में अकेले ही 65 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती है।
यदि आपका इलैक्ट्रिक कार खरीदने का मन है और आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी अपनी 2 नई इलैक्ट्रिक कारों की पेशकश करने जा रही है। जो कि रेंस और फीचर्स के मामले में काफी शानदार होगी। तो चलिए जानते हैं 2024 Mahindra EV के बारे में।
इन्हें भी पढ़ें… Mahindra Thar 5 Door SUV की लॉन्च तारीख का हुआ ऐलान, नए नाम ‘Thar Roxx से होगी मार्केट में लॉन्च, जानें पूरी डिटेल
Mahindra XUV e8 EV

जानीमानी कम्पनी महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा अपनी XUV700 का ऑल इलैक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च करने जा रही है। जो कि Mahindra XUV e8 नाम से होगी। माना जा रहा है यह इलैक्ट्रिक एसयूवी वर्तमान वर्ष के दिसम्बर महीने में लॉन्च की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें… MG Cloud EV की कीमत का हुआ खुलासा, जानें फीचर्स, बैटरी पैक और रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबरों के अनुसार XUV700 e8 में 60kwh से लेकर 80kwh तक का बैटरी पैक मिल सकता है। साथ ही इसे सिंगल चार्ज करने पर इसमें 450 किलोमीटर की रेंज दी जा सकती है। वहीं 2024 Mahindra EV के फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3 इंच बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेक्टेंगुलर एसी वेंट्स, एयरबैग और टच सेंसेटिव HVAC कंट्रोल जैसे आधुनिक तकनीक से लैस फीचर्स उपलब्ध कराये जा सकते हैं।
Mahindra XUV 3XO EV

हाल ही के समय में महिन्द्रा ने अपनी XUV 300 का अपडेटेड वर्जन Mahindra XUV 3XO को लॉन्च किया है और लॉन्च के बाद से ही ग्राहकों को XUV 3XO काफी पसंद भी किया है और भारी संख्या में कम्पनी को बुकिंग प्राप्त हुईं। अब कम्पनी इसके इलैक्ट्रिक वर्जन के अन्तर्गत लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लॉन्च को लेकर जानकारी मिलती है कि कम्पनी इसे इस साल के अन्त तक लॉन्च कर सकती है।
इन्हें भी पढ़ें… New Mahindra 3XO: पावरफुल इंजन और गजब के लुक के साथ Launch, जाने पूरी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली खबरों के अनुसार Mahindra XUV 3XO EV में 35kwh का बैटरी पैक उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं 2024 Mahindra EV कीमत की बात करें तो यह एसयूवी लगभग 14 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये में उपलब्ध हो सकती है।