अब टाटा मोटर्स को पछाड़ेगी Mahindra XUV E8 EV कार, जल्‍द होगी लॉन्‍च  

Now Mahindra XUV E8 EV car will beat Tata Motors, will be launched soon

  • महिन्‍द्रा XUV E8 EV का डिजाइन XUV700 पर आधारित होगा
  • सिंगल चार्ज में 450 किेलोमीटर तक दौड़ पायेगी यह महिन्‍द्रा की यह ईवी कार

Upcoming Mahindra XUV E8 EV: अब भारत के साथ दुनियाभर के बाजारों में महिन्‍द्रा की Electric Car दौड़ती हुई नजर आयेंगी। जल्‍द ही Mahindra अपनी नई इलैक्ट्रिक कार को लॉन्‍च (Launch) करने जा रही है। महिन्‍द्रा की यह ईवी कार SUV700 पर आधारित होगी। लेकिन यह बिक्री के लिए Mahindra SUV E8 नाम से बाजार में उतारी जा सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

New Mahindra XUV E8 EV: बीते समय से भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बाजारों में इलैक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं कुछ समय से भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स की इलैक्ट्रिक कारों दबदबा देखने को मिला है। लेकिन अब महिन्‍द्रा अपनी नई इलैक्ट्रिक कार XUV700 को जल्‍द लॉन्‍च (Launch Date) करेगा। लेकिन कम्‍पनी ने बिक्री के लिए इसे नया नाम XUV E8 दिया है। हाल ही के समय में कम्‍पनी द्वारा Mahindra SUV E8 EV का परीक्षण करते हुए देखा गया है।

भारत के बाजारों में टाटा मोटर्स की ईवी कारें सबसे ज्‍यादा सेल होती है। टाटा मोटर्स की भारतीय बाजार में इलैक्ट्रिक कारों की हिस्‍सेदारी 75 फीसद तक है, जिसके अन्‍तर्गत टाटा मोटर्स की टियागो ईवी, टाटा पंच ईवी और टाटा नेक्‍सन काफी खरीदी जाती हैं।      

— Mahindra XUV E8 EV Rear View.

Upcoming Mahindra XUV E8 EV Design

Upcoming Mahindra EV  के डिजाइन के बारे में बात करें तो यह XUV700 के समान हो सकती है। लेकिन XUV E8 का फ्रंट बम्‍पर, ग्रिल, और आगे के ऊपरी हिस्‍सा को अलग डिजाइन दिया जायेगा। वहीं इस नई इलैक्ट्रिक कार को काफी स्‍पोर्टी लुक दिया जायेगा और इसमें चौड़ी एलईडी लाइट भी शामिल होगी। साथ ही इसमें एयरोडायनेमिक अलॉय व्‍हील देखने को मिलेंगे।

नई महिन्‍द्रा इलैक्ट्रिक कार के डायमेंशन में इसकी ऊचाई 1760 मिलीमीटर, चौड़ाई 1900 मिलीमीटर और 4740 मिलीमिटर इसकी लम्‍बाई होगी। इसके अलावा न्‍यू ईवी कार अलग-अलग कलर वैरिएंट के साथ उपलब्‍ध होगी।

Upcoming Mahindra XUV E8 EV Range & Power

वहीं दूसरी तरफ Mahindra XUV E8 EV की ड्राइविंग क्षमता की बारें तो माना जा रहा है कि यह सिंगल चार्ज में 450 km/h तक दौड़ पायेगी। वहीं Battery 60 से 80 Kwh की मिलने की सम्‍भावना है और साथ ही इसमें एसी और डीटी दोनों तरह की फास्‍ट चार्जिंग उपलब्‍ध होगी।

2024 Mahindra XUV700

Upcoming Mahindra XUV E8 EV Features & Cabin

नई आगामी महिन्‍द्रा ईवी के फीचर्स और इंटीरियर भी Mahindra XUV700 के लगभग समान ही होने वाले है। इसमें बड़ा टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, प्रीमियम क्‍वालिटी स्‍पीकर एंड साउंड सिस्‍टम और पैनोरमिक सनरूफ मिलने वाला है। इसके अलावा इसके फीचर्स में ADAS तकनीक का भी प्रयोग किया जायेगा।

Upcoming Mahindra XUV E8 EV Price

महिन्‍द्रा एसयूवी ई8 के कीमत की बात करें यह 21 लाख रुंपये से लेकर 30 लाख रुपये तक होने की सम्‍भावना है। इसकी कीमत अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
इन्‍हें भी पढ़ें…

सिंगल चार्ज में 475km दौड़ेगी Volvo XC40 Recharge Singal Motor इलेक्ट्रिक कार, मिलेगी 8 साल की Warranty

Leave a comment