
- एक्सयूवी ई9 ईवी साल 2025 में हो सकती है लॉन्च
Mahindra XUV E9 EV Design & Features Leak in Testing: महिन्द्रा एक्सयूवी 700 पर आधारित एक्सयूवी ई9 ईवी को भारत के दक्षिण क्षेत्र में परीक्षण (Testing) करते हुए देखा गया है। परीक्षण के दौरान इसके डिजाइन और केबिन फीचर्स का खुलासा हुआ है।
Mahindra XUV E9 EV Design: महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा कम्पनी कई इलैक्ट्रिक कारों के मॉडल का निर्माण करने में लगी हुई है। महिन्द्रा अब नई एसयूवी XUV E9 लाने जा रही है। यह इलैक्ट्रिक एसयूवी मॉडल XUV700 पर आधारित होगा। एक्सयूवी ई9 की लॉन्चिंग (Launch Date) अगले साल यानी अप्रैल 2025 में होने की सम्भावना है।
हाल ही में XUV E9 को भारत दक्षिण स्थिति एक क्षेत्र में परीक्षण करते हुए देखा गया है। जिससे इस एसयूवी का बाहरी डिजाइन की कुछ जानकारियां सामने आई हैं। वहीं इस Mahindra Electric SUV में एक्सयूवी700 की तुलना में कई ज्यादा और नई तकनीक के फीचर्स मिल सकते हैं। तो चलिए जाने है Mahindra XUV E9 EV की कुछ जानकारियों के बारे में।
Mahindra XUV E9 EV Design
ईवी कार के परीक्षण (Testing) दौरान मिली जानकारी के अनुसार महिन्द्रा XUV E9 EV का ढलान वाली रूफ और कूप जैसा डिजाइन मिलने जा रहा। और साथ ही इसमें सर्कुलर एलईडी टेललैम्प्स, एंटीग्रेटेड स्टॉप लैम्प, ब्लैंक्ड ऑफ ग्रिल, स्लीकर रेडिएटर ग्रिल, पूरी चौड़ाई वाली एलईडी लाइट बार, फ्रंट पार्किग सेंसर, रियर स्पॉइलर, फिन एंटीना, रियर पार्किंग कैमरा, और स्क्वायर ऑफ व्हील आर्च उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा इसके फ्रंट दरवाजे के डोर हैंडल एकसयूवी 700 की तरह फ्लश फिटिंग में हैं।
इन्हें भी पढ़ें… Hyundai Creta EV साल 2025 में होगी लॉन्च, कम्पनी ने बताई पूरी जानकारी

Mahindra XUV E9 EV Cabin And Features
वहीं लकुछ स्पाई शॉट के अनुसार इसके डेशबोर्ड पर तीन स्क्रीन सेटअप होने की जानकारी मिली है। इसी के साथ एक्सयूवी ई9 में ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलने वाले हैं। इसके अलावा एम्बिएंट लाइटिंग, सनरूफ, एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और साथ ही, से्फ्टी के लिए लेवर 2 ADAS जैसी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें… Maruti EVX EV: मारुति की पहली EV के इंटीरियर का खुला राज, फीचर्स जानकर हो जायेंगे हैरान
Mahindra XUV E9 EV Price
महिन्द्रा XUV 700 पर आधारित XUV E9 Electric Car की कीमत (Price) की शुरूआत 50 लाख रुपये से हो सकती है। इसकी कीमत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
Mahindra XUV E9 EV Range And Battery Pack
XUV E9 ईवी में 60kwh से लेकर 80kwh तक की बैटरी मिल सकती है। यह बैटरी एक बार में फुल चार्ज होने पर लगभग 600 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।