Maruti Baleno पर सितंबर 2024 में 5000 रुपए तक की छूट पाएं। जानें ऑटोमैटिक, मैनुअल और CNG मॉडल पर उपलब्ध ऑफर्स।

- CNG मॉडल पर 37,100 रुपए तक की छूट।
- 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा सुरक्षा फीचर्स में शामिल
जब हम प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की बात करते हैं, तो मारुति सुजुकी की बलेनो हमेशा चर्चा में रहती है। यह कार लंबे समय से इस सेगमेंट में सबसे ऊपर बनी हुई है। भारतीय बाजार में बलेनो का मुख्य मुकाबला हुंडई आई20 के साथ टाटा अल्ट्रोज़ जैसी कारों से देखने को मिलता है। अगर आप कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी Maruti Baleno पर विशेष डिस्काउंट (Discount) ऑफर कर रही है। वहीं आप इस कार को बलेनो को चार वैरिएंट्स को सिग्मा, डेल्टा, जेटा, और अल्फा में खरीद सकते हैं
Maruti Baleno डिस्काउंट ऑफर्स
इस माह के अंत तक यानी 30 सितंबर 2024 तक बलेनो पर कंपनी कई प्रकार के डिस्काउंट्स दे रही है। यहां पर बलेनो पर उपलब्ध छूटों की जानकारी दी गई है:
- फ्लैट डिस्काउंट: बलेनो की कीमत में सीधे 5000 रुपए की कटौती की जा रही है।
- वैरिएंट के आधार पर छूट: मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट पर 47,100 रुपए की छूट, ऑटोमैटिक वैरिएंट पर 52,100 रुपए की छूट, CNG मॉडल पर 37,100 रुपए तक की छूट।
ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट ऑफर जैसे कई लाभ दिये जा रहे हैं। बलेनो की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (Price) 6.66 लाख रुपए है।
Maruti Baleno इंजन और पावर
मारुति बलेनो में दो प्रमुख इंजन विकल्प मिलते हैं:
- 1.2-लीटर, फोर-सिलेंडर K12N पेट्रोल इंजन: यह इंजन 83bhp की पावर जनरेट करता है।
- 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन: यह इंजन 90bhp की पावर देता है।
- इसके अतिरिक्त बलेनो CNG वेरिएंट में 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन शामिल है। यह इंजन इंजन 78ps की पावर और 99nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। बलेनो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है।
बलेनो की डिजाइन और फीचर्स
- साइज: बलेनो की लंबाई 3990mm, चौड़ाई 1745mm, ऊंचाई 1500mm और व्हीलबेस 2520mm है।
- नई डिजाइन: नई बलेनो के एसी वेंट्स को फिर से डिजाइन किया गया है और इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल किया गया है।
- इन्फोटेनमेंट सिस्टम: 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट करता है।
सुरक्षा और वैरिएंट्स
- 6 एयरबैग्स।
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)।
- हिल-स्टार्ट असिस्ट।
- 360-डिग्री कैमरा।
- ABS के साथ EBD।
- ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरिज।
- रिवर्सिंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर्स।
बता दें कि, अगर आप इस समय प्रीमियम हैचबैक खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बलेनो पर उपलब्ध ये डिस्काउंट ऑफर आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकते हैं। इस महीने के अंत तक बलेनो खरीदने पर आप आकर्षक छूट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। चाहे आप पावर, डिजाइन या सुरक्षा को प्राथमिकता दें, बलेनो हर मोर्चे पर आपकी उम्मीदों पर खरा उतरती है। वहीं आपको बतात चलें कि मारुति बलेनों पर डिस्काउंट अलग-अलग जगह के हिसाब से भिन्न हो सकता है।