Mahindra XUV 3XO का टीजर जारी, शानदार डिजाइन और फीचर्स से होगी लैस  

The wait for Mahindra's new SUV is over, teaser of Mahindra XUV 3XO released

  • नई महिन्‍द्रा एसयूवी महिन्‍द्रा SUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन
  • Mahindra XUV 3XO के बाहरी और केबिन डिजाइन में किया गया बड़ा बदलाव
  • महिन्‍द्रा 29 अप्रैल को करेगी इस कार को पेश

Mahindra XUV 3XO : आज Mahindra ने अपनी बहुत ही खास एसयूवी Mahindra XUV 3XO के नाम का खुलासा करते हुए इसकी एक झलक दिखा दी है। कम्‍पनी ने इस कार का एक टीजर वीडियो जारी किया है। टीजर वीडियो में यह SUV काफी धांसू लग रही है। कार के बाहरी डिजाइन और केबिन के इंटीरियर में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है, जिस कारण यह Mahindra के कार सेंगमेंट में चार चांद लगाने जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह नई महिन्‍द्रा एसयूवी कम्‍पनी की पुरानी Mahindra SUV300 का फेसलिफ्ट मॉडल है। New XUV 3XO कार को 29 अप्रैल को पेश किया जायेगा। साथ ही Mahindra XUV 3XO से हुडई क्रेटा और टाटा हैरियर जैसी कई कारों का कड़ा मुकाबला मिलने वाला है। वहीं Mahindra XUV 3XO PRICE की बात करें तो अनुमान के आधार पर इस कार की खरीद 9 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम) से शुरूआत हो सकती है।

Mahindra XUV 3XO

Mahindra की कारों की बात करें तो यह काफी क्‍वालिटी की होती और साथ ही यह काफी मजबूत और दमदार भी होती हैं। महिन्‍द्रा ने बड़े लम्‍बे समय के इंतजार के बाद इस SUV को लेकर आई है। और 4 अप्रैल 2024 को New Mahindra XUV 3XO की घोषणा की है और 30 सेकेण्‍ड का एक टीजर वीडियो जारी किया है। इसके टीजर वीडियो में फ्रंट को दिखाया गया है, जिसमें फ्रंट ग्रिल, टैल लैम्‍प्‍स के साथ नई लाइट सेटअप को दर्शाया गया है।

ये भी पढ़ें… Lexus NX 350h Overtrail: लेक्‍सस की धांसू कार लॉन्‍च, THAR जैसा कलर, फीचर्स कर देंगे हैरान   

Mahindra XUV 3XO: इसके टीजर में जो दर्शाया गया है माना जा रहा है कि वह भारतीय कम्‍पनियों की कारों में अब तक नहीं दिखाया गया है। इससे साफ पता चलता है कि Mahindra ने अपनी इस कार के बाहरी डिजाइन और इंटीरियर फेसिलिटी पर काफी ध्‍यान दिया है। माना जा रहा है इस कार के जार में उतरते ही धमाल मचने वाली है।

महिन्‍द्रा की इस New XUV 3XO कार का वर्ल्‍ड प्रीमियर 29 अप्रैल को होने जा रहा है। इस वर्ल्‍ड प्रीमियम में महिन्‍द्रा इस कार को बेहतरीन खूबियों के साथ पेश करने जा रही है।

Mahindra XUV 3XO Design & Exterior

महिन्‍द्रा एंड महिन्‍द्रा ने XUV 3XO Car  का टीजर वीडियो जारी कर दिया है और कार की कुछ झलकियां भी दिखाई गई हैं। इस टीजर वीडियो को देखने से इसके डिजाइन के बारे में पता चलता है। टीजर के आधार पर एसयूबी के फ्रंट में नया ग्रिल दिया गया है जो डायमंड पैटर्न में है और कार में अपेडेटिड एलईडी DRLs दिया गया है।

ये भी पढ़ें… Ranbir Kapoor ने खरीदी इतनी महंगी New Car Bentley Continental GT, कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान

इसके साथ ही, इसमें स्प्लिट हैडलैम्‍प के साथ का एक नया हैड लाइट यूनिट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें एक नया ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील मिलता है जो एसयूवी के बाहरी डिजाइन में चार चांद लगाने का काम करता है। कार का अलॉय व्‍हील डुअल टोन है। साथ ही, कार में गोलाकार फॉग लैम्‍प भी दिया गया है। टीजर के वीडियों में दिख रही कार पीले रंग में है।

वहीं कार के रियर की बात करें तो C आकार की एलईडी लाइट और साथ ही कनेक्‍टेड एलईडी बार दिया गया है। इसके रियर में कार के मॉडल के नाम का एक बड़ा लोगो बनाया हुआ है। और इस कार के पीछे वॉशर और वाइपर दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Mahindra XUV 3XO Car

Mahindra XUV 3XO Interior Design & Feature

Mahindra XUV 3XO कार के टीचर वीडियो के आधार पर, इस एसयूवी कार में 10.25 इंच का एक बड़ा टच स्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम मिलता है और अपडेट किया हुआ ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्‍लाइमेट कंट्रोल के अलावा इसमें नई अपहोल्‍स्‍ट्री मिलती है। इसके साथ ही इसके एसी वेंट और कंसोल एरिया को नया रूप दिया गया है।

वहीं Mahindra XUV 3XO Feature में कार के दोनों साइड में पार्किंग सेंसर दिया गया और सेफ्टी के लिए 6 एयर बैग, EBD और ABS फैसिलिटी, डिस्‍क ब्रेक (सभी पहियों के लिए), ISOFIX जैसी सुविधाएं मिलती है।

Mahindra XUV 3XO Engine

कंम्‍पनी की Mahindra 3XO SUV के इंजन की बात करें तो इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की सम्‍भावना है। और साथ ही इन दोनों इंजनों को 6 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्‍स में भी उपलब्‍ध कराया जा सकता है।

XUV300 की इंजन डिटेल इस प्रकार है-

Specification1.2-litre turbo-petrol1.2-litre turbo-petrol (TGDi)1.5-litre diesel
Power110 PS130 PS117 PS
Torque200 NmUp to 250 Nm300 Nm
Transmission6-speed MT, 6-speed AMT6-speed MT6-speed MT, 6-speed AMT

Mahindra XUV 3XO Rival

कम्‍पनी Mahindra XUV 3XO कार को काफी अच्‍छे डिजाइन और बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च करने जा रही है। वहीं माना जा रहा है कि यह कार टाटा हैरियर, मारुत सुजुकी ग्रैंट विहारा, टायोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर, हुंडई क्रेटा जैसी कारों को XUV 3XO कार टक्‍कर देने वाली है।  

बता दें कि, महिन्‍द्रा कम्‍पनी द्वारा कार के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हमारे द्वारा दी गई जानकारी टीजर वीडियो के आधार पर है और यह अनुमानित है।

Leave a comment