Tata Curvv Coupe SUV की लॉन्च, आकर्षक डिज़ाइन, एडवांस फीचर्स और शक्तिशाली इंजन विकल्पों के साथ मिड-साइज़ SUV में नया ट्रेंड सेट

Tata Curvv Coupe SUV : भारत में टाटा मोटर्स कम्पनी शानदार और किफायती दामों वाली कारों के लिए जानी जाती है। वहीं अब टाटा मोटर्स ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नवीनतम कर्व कूप एसयूवी (Tata Curvv Coupe SUV) को पेश (Laucheds) किया है। यह डीजल और पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती कीमत (Price) 9.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है।
- टाटा कर्व कूप SUV में आकर्षक और मॉडर्न डिज़ाइन
- छह रंग विकल्पों में उपलब्ध
- 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल क्लस्टर
- 1.2-लीटर GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन 125hp पावर के साथ
वहीं इस SUV का मुकाबला भारत में मौजूद मिड-साइज़ SUV जैसे मारुति ग्रैंड विटारा, हुंडई क्रेटा, किया सेल्टोस और सिट्रोन बेसाल्ट से होने की उम्मीद है। बता दे कि हाल ही में टाटा मोटर्स टाटा कर्व एसयूवी का इलैक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च किया था।
Tata Curvv Coupe SUV वेरिएंट और रंग विकल्प
टाटा कर्व कूप SUV कई वेरिएंट्स में के साथ उपलब्ध होती है, जिनमे प्योर, एक्म्पलिश्ड, क्रिएटिव और स्मार्ट वेरिएंट दिये गये हैं। रंगों की बात करें तो इस SUV के लिए छह आकर्षक रंग विकल्प उपलब्ध हैं जिसके अन्तर्गत गोल्ड एसेन्स, डेटोना-ग्रे, फ़्लेम रेड, प्रिस्टीन वाइट, प्योर-ग्रे, और ओपेरा ब्लू आते हैं।

कीमत और बुकिंग की जानकारी
Tata Curvv Coupe SUV के पेट्रोल वेरिएंट की शुरूआती कीमत 9.99 लाख रुपये है, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होती है। ये कीमतें 31 अक्टूबर तक ही मान्य रहेंगी। टाटा मोटर्स ने इस SUV की बुकिंग भी शुरू कर दी है, और कंपनी का कहना है कि इसकी डिलीवरी 12 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
डिज़ाइन और बाहरी विशेषताएं
टाटा कर्व कूप का डिज़ाइन (Design) अत्यंत आकर्षक है, जो इसे एक मॉडर्न और प्रीमियम लुक देता है। Tata Curvv Coupe SUV में स्लोपिंग रूफलाइन, स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी लाइट बार और ब्लैक-आउट ORVM जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स और , डुअल-टोन एलॉय व्हील्स जैसी विशेषताएं दी गई हैं।
आधुनिक इंटीरियर और सुविधाएं
कर्व कूप के इंटीरियर (Interior) को अत्याधुनिक और आरामदायक बनाने पर जोर दिया गया है। इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर इल्यूमिनेटेड टाटा लोगो और अन्य एडवांस फीचर्स (Features) भी शामिल किए गए हैं।

इसके साथ ही 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, फॉक्स कार्बन-फाइबर फिनिश के साथ डैशबोर्ड और लेवल 2 ADAS सूट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं भी इस SUV में मौजूद हैं। अन्य प्रमुख फीचर्स में ड्राइव मोड, रियर एसी वेंट, इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, पावर्ड टेलगेट, सिक्स-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और वायरलेस चार्जर शामिल हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
Tata Curvv Coupe SUV को तीन इंजन (Engine) विकल्पों के साथ उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर GDI टर्बो-पेट्रोल इंजन उपलब्ध होता है, जो 125hp का पावर के साथ 225Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ ही, 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी उपलब्ध है। यह इंजन 119bhp का पावर और 170Nm का टॉर्क प्रदान करने में सक्षम है। एक 1.5-लीटर कायरोटेक डीजल इंजन भी मौजूद है, जो 117bhp का पावर और 260Nm का टॉर्क देता है।
Engine | Power |
1.2-लीटर GDI टर्बो-पेट्रोल | 25hp का पावर के साथ 225Nm का टॉर्क |
1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल | 119bhp का पावर और 170Nm का टॉर्क |
1.5-लीटर कायरोटेक डीज | 117bhp का पावर और 260Nm का टॉर्क |
इस SUV में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस गाड़ी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पहले ही बाजार में लॉन्च हो चुका है।
बता दें कि, टाटा कर्व कूप का डिज़ाइन और इसके फीचर्स इसे बाजार में एक विशेष पहचान दिलाते हैं। इसके आधुनिक तकनीकी फीचर्स और इंजन विकल्प इसे एक एडवांस मिड-साइज़ SUV बनाते हैं। इस नई SUV के साथ, टाटा मोटर्स ने बाजार में एक नया मानदंड स्थापित किया है, जो अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता है।
ये भी पढ़ें…
मासेराटी ने स्पोर्टी GranTurismo भारत में लॉन्च की, जल्द होगी ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च
भारत में BYD e6 का नया Facelift वर्जन दिवाली तक होगा लॉन्च, टीज में नई जानकारी आई सामने
Harley Davidson X440 बाइक नए रंगों के साथ लॉन्च, शानदार प्रदर्शन और नए फीचर्स शामिल