Toyota New EV Unveiled: टोयोटा लाने जा रहा BZ3C और BZ3X ईवी, मिलता गजब का डिजाइन

Toyota New EV Unveiled:  टोयोटा ने अब अपनी ईवी श्रृंखला के लिए दो इलैक्ट्रिक कार BZ3C और BZ3X का अनावरण कर दिया है।

Toyota New EV Unveiled, Toyota is going to bring BZ3C and BZ3X EV, amazing design

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • टोयोटा दोनों ईवी 2025 में चीन के बाजार में हो सकती है लॉन्‍च

Toyota New EV टोयोटा आने वाले समय में अपनी इलैक्ट्रिक व्‍हीकल सेगमेंट का विस्‍तार करने जा रही है। जी, हां नई टोयोटा दो इलैक्ट्रिक कारों को पेश करने जा रही है। टोयोटा द्वारा नई ईवी BZ3C EV और BZ3X EV को 2025 तक लॉन्‍च करने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

इसका अनावरण चीन के शंघाई ऑटो शो के दौरान किया गया है। वहीं इसके पावरट्रेन (Powertrain) और कीमत (Price) को लेकर अभी कोइ जानकारी सामने नहीं आई है।

BZ3C EV side and Back View

जापानी वाहन निर्माण टोयोटा लम्‍बे समय चीन के बाजार में जमने का प्रयास कर रही है। अब टोयोटा ने दो EVs के साथ चीन के बाजार में उतरने का फैसला ले लिया है।

BZ3C EV स्‍पेशिफिकेशन

Toyota New EV की पहली इलैक्ट्रिक सेडान की घोषणा 2023 में शंघाई ऑटो शो के दौरान BZ3 नाम से की गई थी। BZ3 के इंजन निर्माण BYD और Toyota संयुक्‍त रूप करना था। लेकिन जब BZ3C का अनावरण कर दिया गया है तो लगता है कि कम्‍पनी ने इसके मूल नाम में परिवर्तन कर दिया है।

BZ3C EV interior design

Toyota new EV BZ3C Interior: यह कार ज्‍यादा बदलावों के साथ नहीं आयेगी। इसमें सभी इंटीरियर सुविधाओं (Interior) जैसा का तैसा रखा जायेगा, बस इसमें कुछ ट्रिमिंग होगी सकती है। इसमें कुछ फीचर्स को बदलाव गया है, जिसमें साइड व्‍यू को रियर व्‍यू मिरर से बदला है। इसी के साथ दरवाजों, डेशबोर्ड और सेंट्रल कंसोल पर पीली लाइट देखने को मिली है और एक बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम के साथ एक डिजिटल इंस्‍ट्रमेंट क्‍लस्‍टर दिया गया है।

इन्‍हें भी पढ़ें.. 2024 New Mini Aceman EV: ऐसमैन ईवी से पर्दाफाश, भौंकाल इंटीरियर के साथ ड्यूअल बैटरी पैक विकल्‍प

Toyota new EV BZ3C Exterior: इसके फेसिया लुक पूरी तरह चौड़ा रखा है। इसके साथ ही C डिजाइन का लाइट क्‍लस्‍टर और बोनट में बदलाव करते हुए आकर्षक बनाया गया है और एक सुन्‍दर बम्‍पर भी मिलता है। इसका डिजाइन टोयोटा C-HR के डिजाइन जैसा प्रतीत होता है। इसके अलावा ड्रैग अलॉय व्‍हील और फ्लश दरवाजे के हैंडल को आकर्षक लुक दिया गया है। और इसकी लाइटिंग को फ्रंट और रियर में लगभग एक जैसा रखा गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
BZ3X EV Exterior

Toyota BZ3X EV स्‍पेशिफिकेशन

बता दें कि BZ3X EV मूल रूप से BZ Flexspace Concept का वर्जन है। जिसका पिछले वर्ष ही चीन में अनावरण किया गया था।

BZ3X EV Rear View

Toyota new EV BZ3X Exterior: इसके फ्रंट के हिस्‍से में बड़ी चौड़ाई वाले एलईडी डीआरएल, नीचे की तरफ एलईडी हैडलैंप और बम्‍पर दिया है। इसी के साथ BZ3X EV की साइड में मोटी बॉडी क्‍लैंडिंग, बड़े स्‍पोक के साथ मिश्रधातु के पहिये और इसकी रूफ पर छोटा सनरूफ मिलता है। वहीं इसके रियर में मोटा बम्‍पर और बड़ी चौड़ाई के साथ ला‍इटिंग सेटअप मिलने वाला है।

BZ3X EV Interiior

Toyota new EV BZ3X Interior: इसके अलावा इसके फीचर्स में बड़ा टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, कॉम्‍पैक्‍ट इंस्‍ट्रमेंट क्‍लस्‍टर, 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग और अन्‍य फीचर्स उपलब्‍ध कराये गये हैं। इसका प्रोडक्‍शन GAC टोयोटा करेगी।  

इन्‍हें भी पढ़ें..

Hyundai Vanue Safety: हुंडई के एंटी लेवर मॉडल पर मिलता 6 एयरबैग और ADAS तकनीक

Hyundai Creta EV साल 2025 में होगी लॉन्‍च, कम्‍पनी ने बताई पूरी जानकारी

Leave a comment