Volvo ने अपने पहले के Volvo XC40 Recharge का नया वेरिएंट Volvo XC40 Recharge Singal Motor Electric Car भारतीय बाजार में Launch कर दिया है। यह कर कम्पनी के लिए मील का पत्थर साबित होने वाली है।

Volvo Car India ने भारतीय मार्केट में Volvo XC40 Recharge Singal Motor Electric Car को Launch कर अपनी पोजीशन मजबूत करने की कोशिश की है। यह गाड़ी वोल्वो XC40 रिचार्ज का दूसरा वेरियंट है जिसकी कीमत Volvo XC40 रिचार्ज से 3 लाख रुपये कम रखी गई है। वहीं यदि आप इस SUV खरीदने के लिए इच्छुक है तो Volvo Car India की वेबसाइट पर जाकर Online Booking कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी कार कम्पनी डीलर से भी कार खरीदने के लिए ऑर्डर बुक कर सकते हैं।
Volvo XC40 Recharge Singal Motor Specification And Battery Backup
Volvo XC40 Recharge Singal Motor वेरियंट में माइलेज की बात की जाये तो ये 475 किमी तक का सफर सिर्फ सिंगल चार्ज में तय कर सकती है। वहीं कम्पनी दावा करती है कि Volvo XC40 रिचार्ज सिंगर मोटर का माइलेज उसके कॉम्पटीटर BMW iX1 जैसा ही होगा।

वहीं Volvo XC40 Recharge Singal Motor Car Speed 180 km/h अधिकतम है। Singal Motor वेरियंट में 69kwh का बैटरी पैक मौजूद है, जिसमें 420Nm का टॉर्क और 236bhp पावर है। और वहीं यह कार इतनी पावरफुल है कि 100 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार 7.3 सेकेंड में तय कर सकती है।
Volvo XC40 Recharge Singal Motor Price
भारतीय मार्केट में वोल्वो कम्पनी ने अपनी कार Volvo XC40 Recharge Singal Motor Price 54.95 लाख रुपये है जो एक्स शोरूम प्राइस है। कम्पनी ने इसका प्राइस अपने पहले के वर्जन Volvo XC40 Recharge से 3 लाख रुपये का कम प्राइस रखा है। कम्पनी ने इस इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में पोजिशन बनाये रखने के लिए इसे कम कीमत पर बाजार में उतारा गया है।

Volvo XC40 Recharge Singal Motor Car Warranty
Volvo कम्पनी की ओर से Volvo XC40 रिचार्ज सिंगर वेरिएंट पर 3 वर्ष की कार Warranty के साथ 8 साल बैटरी वारंटी दी जायेगी। वहीं कंम्पनी पांच साल की मेंबरशिप डिजिटल सर्विसेज और तीन साल की मेंबरशिप रोड साइट असिस्टेंस पर दे रही है।

मैनेजिंग डायरेक्टर ने सिंगल वेरिएंट को बताया मील का पत्थर
Volvo XC40 Recharge Singal Motor लॉन्चिंग के दौरान Volvo कम्पनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा द्वारा बताया गया कि सिंगर मोटर वेरिएंट को 2022 में लॉन्च की गई Volvo XC40 Recharge की बड़ी कामयाबी के बाद लॉन्च किया गया है। सिंगल मोटर वेरिएंट ईवी कार मार्केट में हमारी पोजीशन को बढ़ायेगी और साथ ही अपना आधार मजबूत होगा। इसके अन्तर्गत कम्पनी Volvo XC40 Recharge Singal Motor Price भी कम रखा है। वहीं हमारे लिए सिंगल मोटर वेरिएंट कार मील का पत्थर साबित हो सकती है।
बता दें कि, बीते दिनों वोल्वो कम्पनी ने भारत में बेंगलुरू फैसिलिटी में दस हजार से ज्यादा कारों का निर्माण किया था। यह कम्पनी लिए एक बड़ी कामयाबी थी। बेंगलुरू फैसिलिटी प्लांट का इस्तेमाल कई मॉडलों को असेंबल करने के लिए किया जाता है। जिसमें XC90, S90, XC60, XC40 जैसी कई गाडि़यों को यहां पर असेंबल किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें…
Zomato CEO Car Collection: जोमाटो के CEO ने खरीदी इतनी महंगी कार, हर कोई हैरान