यामाह दोपहिया वाहन निर्माता कम्पनी Yamaha R15 और R15M बाइक को नए कलर के साथ पेश किया है।

- Yamaha R15 और R15M की कीमत में ज्यादा अन्तर नहीं
- दोनों बाइकों में एक प्रकार का इंजन
यामाहा दोपहिया वाहन कम्पनी दमदार और लोकप्रिय बाइकों के निर्माण के लिए जानी जाती है। Yamaha कम्पनी कई नई बाइकों की पेशकश कर रही है तो कहीं पुराने वाहनों को अपडेट कर रही है।
हाल ही में कम्पनी ने अपनी लोकप्रिय स्पोर्टी बाइक Yamaha R15 और R15M को अपडेट करते हुए नए कलर (Colour) के साथ पेश किया है, लेकिन यह बाइक भारत मिलने वाली बाइक जैसी ही है। हालांकि यह नए कलर इंडोनेशिया 2025 के लिए है। लेकिन जल्द नए कलर अपडेट के साथ भारत में आने की सम्भावनाएं हैं।

Yamaha R15 And R15M Bike के नए कलर
यामाहा द्वारा नए कलर के साथ अपडेट की बाइक R15 और R15M है। कम्पनी Yamaha R15 के अन्तर्गत आईकॉन ब्लू, एग्रेसिव ग्रे और आइकॉन ब्लू कलर में बाइक लेकर आई है। वहीं R15M के अन्तर्गत आईकॉन परफॉरमेंस कलर (Colour) है। वहीं Yamaha कम्पनी द्वारा इस Bike के पहले सुसज्जित होने के चलते इस बाइक मैकेनिकली किसी भी प्रकार का अन्य बदलाव नहीं किया गया है और न ही फीचर्स बदले गए हैं।
इन्हें भी पढ़ें… 75000 की शुरूआती कीमत के साथ तीन OLA Electric Bike लॉन्च, मिलेगी 248 km की अधिकतम रेंज
Yamaha R15, R15M Bike को पहले से कई नई तकनीक के फीचर्स के साथ लैस किया गया है, इसमें ट्रेक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर और स्लिपर कलच उपलब्ध होता है।

Yamaha R15M, R15 इंजन और फीचर्स
यामाह की R15 और R15M, दोनों बाइकों में एक प्रकार का इंजन उपलब्ध होता है। इसमें 155cc लिक्विड कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 7500rpm पर 14.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की सीट 815mm ऊंची है और 170mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वहीं 141 किलोग्राम का कर्ब वेट दिया गया है और साथ ही इसकी फ्यूल टैंक में अधिकतम 11 लीटर तक पेट्रोल भरवाया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें… 19.5 लाख रुपये में Ducati Hypermotard 950 SP बाइक मॉडल लॉन्च, कावासाकी Z900RS, सुजुकी हायाबुसा से होगा मुकाबला

Yamaha R15, R15M कीमत
यामाह की ये दोनों बाइकें दिखने में लगभग एक जैसी ही हैं और इनकी कीमत (Price) में ज्यादा अंतर नहीं है। Yamaha R15 Price की बात करें तो यह 1.83 लाख रुपये है। वहीं Yamaha R15M 1.98 लाख रुपये में उपलब्ध होती है।
इसके प्रतिद्वंदी की बात करें तो इसका मुकाबला बजाज पल्सर RS 200, सुजुकी जिक्सर SF 250 और KTM RC से होता है।